Blog

कीड़ों के नाम हिंदी, अंग्रेजी और हिमाचली में: Insects Name in Hindi, English & Himachali (Insects List)

Insects name in Hindi and English
yellow Yellowjacket Wasp-Myna-Hornet-Grasshoppe

ब्लॉग को शुरू करने से पहले एक छोटी सी कहानी सुनाना चाहता हूं। कहानी छोटी सी है पर सच्ची है इसलिए पूरा पढ़ना। तो बात मेरे बचपन की है साल 1995- 1996 रहा होगा।

मैं और मेरे ताऊ जी का लड़का, जिसका नाम रमन था। हम स्कूल गए हुए थे। ये छठी कक्षा की बात है। तो हमें स्कूल में पढ़ाया गया कि गाय का पाचन तंत्र कैसे काम करता है और गाय जुगाली क्यों करती है।

जंगल या खुले मैदानों में शिकारियों से बचने के लिए गाय पहले बिना अच्छी तरह चबाए जल्दी-जल्दी बहुत सारा खाना खा लेती है। बाद में, जब गाय सुरक्षित जगह पर आराम से बैठती है तो वह पेट में जमा भोजन को वापस मुंह में लाकर धीरे-धीरे चबाती है, ताकि खाना पूरी तरह से पच सके।

गाय जो घास निगलती है वह सीधे रूमेन में जाता है। यहाँ मौजूद बैक्टीरिया और सूक्ष्मजीव खाने को थोड़ा तोड़ते हैं जब गाय आराम कर रही होती है तो रेटिकुलम उस आधे पचे हुए भोजन की छोटी-छोटी गोलियाँ बनाकर मांसपेशियों के संकुचन द्वारा वापस गाय के मुंह में भेज देता है।

मुंह में आने के बाद गाय इसे अपनी लार के साथ मिलाकर लंबे समय तक चबाती है। लार भोजन को नरम बनाती है और पेट में एसिड का संतुलन बनाए रखती है। इसे ही जुगाली करना कहते हैं।

ये सब अध्यापकों से सुनने के बाद हम दोनों घर आए और हम अपनी भैंस के पास पहुंच गए। तो हमने हमने देखा कि भैंस जुगाली कर रही थी। हमने उसका मुंह खोला और एक ने मुंह पकड़ा और दूसरे ने उसके मुंह में हाथ डालकर जो कुछ मुहं के अंदर था वो सब कुछ निकाल लिया।

तो हमने देखा कि सच में उसकी जुगाली में घास के टुकड़े थे।

तरमोड़ के डंक से विज्ञान के लार्वा तक: गांव के बच्चे पढ़ाई में पीछे क्यों रह जाते हैं? (Insects Name in Himachali & Hindi)

ये एक बात हो गई दूसरी बात पीली तैतेया से सबंधित है हमें स्कूल में पढ़ाया गया कि ऑर्किड के फूल का पोलिनाशन पीली तैतेया के माध्यम से होता है। इसको याद करने के लिए हमने बहुत रट्टे मारे लेकिन जब परीक्षा का समय आया तो एक ने तैतेया की जगह मैतेया लिख दिया और दूसरे को याद ही नहीं रहा कि लिखना क्या है

अब जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो समझ में आता है कि ऐसा क्यों हुआ। क्यों हम भैंस की जुगाली पर खुद एक्सपेरिमेंट करके समझने जबकि तैतेया के केस में इतना रटने के बाद भी हमें वो याद नहीं रहा।

ऐसा इसलिए हुआ क्यूंकि भैंस की जुगाली करने को हमारे घरों में भी जुगाली करना ही कहा जाता था जबकि तैतेया की अलग अलग प्रजातियों के हमारे गॉव मोहल्ले में अलग अलग नाम थे जैसे पीली तैतेया को हिमाचली में तरमोड और आपिस डोरसाता को हिमाचली में रंगड़ कहा जाता है। अगर इनको इन्ही नामो से पुकारा जाये तो गॉव के बच्चे अध्यापको को सिखाकर आएंगे।

लोग कहते हैं गॉव के बच्चे पढ़ाई में, शहर के बच्चों का मुकाबला नहीं कर सकते लेकिन अगर तरमोड के बीसियों डंक खाकर उनके साथ बड़ा होने वाला बच्चा, बद्रोकों के साथ नदी नालों में खेलकर बड़ा होने बाला बच्चा, अगर मच्छरों के लार्वा के बारे में नहीं बता पा रहा है तो वो हमारी शिक्षा प्रणाली की कमी है इसमें बच्चों को दोष देना बंद कीजिये।

इसी चीज़ ने मुझे ये ब्लॉग लिखने ले लिए प्रेरित किया।

कीड़ों के नाम हिंदी, अंग्रेजी और हिमाचली में: Insects Name in Hindi, English & Himachali (Insects List)

मोबाइल में पूरा टेबल देखने के लिए कर्सर को को दाएं से बाएं ले जाएं या अपनी ऊँगली से बाई तरफ ड्रैग करें

इंग्लिस नामहिंदी नामहिमाचली नामHinglish
Earthwormकेंचुआसंगलोआkenchuaa
yellow Yellowjacket Waspपीली तैतेयातरमोडpeeli taiteya
Mud Waspकुम्हारी ततैयाकुम्भीkuhari taiteya
Hornetभिरंडरंगड़bhirand
Dung Beetleगोबर भृंगभूंडgobar bhring
Mosquitoमच्छरमच्छरmachhar
Houseflyमक्खीमाखीmakhi
Cockroachतिलचट्टाडलकtilchatta
Antचींटीमकोड़ीcheenti
Spiderमकड़ीकणाmakadi
Lizardछिपकलीघनाकड़ीchhipkali
Centipedeकनखजूराघमारुkankhjura
Caterpillarइल्लीसुंडीilli
Snailघोंघाफिलghongha
Termitesदीमकसींकdeemak
Scorpionबिच्छूडंगूbichhu
Fireflyजुगनूजुगनूjugnu
Head Louse / Liceजूँजूँjuun
Fleaपिसूमोंगनpishu
Tickकिलनीचिचड़kilni
Grasshoppeझिंगुरटिड्डीjhingur
Dragonflyब्याह धैयापताजुvyaah dhaiya
Mosquito Larvaलारवाबदरोकlarva
Mynaमैनाघटारीmaina
कीड़ों के नाम हिंदी, अंग्रेजी और हिमाचली में: Insects Name in Hindi, English & Himachali (Insects List)

त्रिदेव और जीव विज्ञान: बरसात में प्रकृति का रहस्य पढ़ने के लिए क्लिक करें

Stay Updated

Join the Journey

Get the latest articles, stories and Himachal updates delivered to your inbox.

No spam. Unsubscribe anytime.