
किन्नर – जिन्हे इंसान होने के वावजूद इंसान नहीं समझा गया
वो बच्चा जो सबकी तरह अपने जीवन को लेकर बहुत सी इच्छाएं लेकर पैदा हुआ था। जिसके मन में भी और बच्चों की तरह पढाई करने के सपने थे, गुडा-गुडी का खेल, खेलने के सपने थे, जीवन में कुछ कर दिखाने के सपने थे परन्तु उसके जन्म के साथ ही उसके माता पिता ने उसके सपनो की हत्या कर दी। उनको ऐसे सफर पर भेज दिया गया जहाँ से वापस आने का कोई रास्ता नहीं।




